अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबनाः प्राप्त सूत्रों के अनुसार हिज़्बुल्लाह लेबनान के केंद्रीय काउंसिल के सदस्य नबील क़ाऊक़ ने सऊदी अरब की अमेरिका और इस्राइल के साथ मिलकर इस्लाम के खिलाफ़ साजिशों की ओर इशारा करते हुए कहा कि सऊदी अरब में हिज़्बुल्लाह को लेबनानी सरकार में शामिल होने से रोक देने की हिम्मत नहीं है।
उन्होंने कहा कि सऊदी अरब हिज़्बुल्लाह को कैबिनेट में शामिल होने से रोकने की कोशिश कर रहा है लेकिन इतिहास साबित कर देगा कि सऊदी अरब में हिज़्बुल्लाह को नई कैबिनेट में शामिल होने से रोकने की हिम्मत नहीं है।
हिज़्बुल्लाह एक मजबूत और शक्तिशाली पार्टी बनकर नई कैबिनेट में शिरकत करेगी।
लेबनानी जनता सऊदी अरब की साज़िशों के बारे में जानती है और विश्व स्तर पर अमेरिका और इस्राईल के साथ सऊदी अरब के संगठन के बारे में सब जानते हैं।
क़ाऊक़ ने इस्राइल और सऊदी अरब की बढ़ती हुई मित्रता को विश्व के लिए ख़तरा बताते हुए कहा कि सऊदी अरब की फ़िलिस्तीनी जनता के साथ विश्वासघात ज़ाहिर हो गया है।
सऊदी अरब ने फ़िलिस्तीन को बहुत बड़ा नुक़सान पहुंचाया है और फ़िलिस्तीन के बाद अब वह लेबनॉन को नुक़सान पहुंचाने की कोशिश कर रहा है।
21 मई 2018 - 17:39
समाचार कोड: 894391
सऊदी अरब ने फ़िलिस्तीन को बहुत बड़ा नुक़सान पहुंचाया है और फ़िलिस्तीन के बाद अब वह लेबनॉन को नुक़सान पहुंचाने की कोशिश कर रहा है।